प्रियंका ने आपदा में सहयोग देने वाली महिलाओं को दी आर्थिक मदद

  • Follow Newsd Hindi On  

लॉस एंजेलिस, 1 अप्रैल (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस वर्तमान समय में इस आपदा की घड़ी में एक बार फिर मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने बॉन विव नामक संस्था के साथ उन महिलाओं के समर्थन के लिए एक लाख डॉलर का आर्थिक अनुदान देने का फैसला लिया है, जो इस महामारी में समाज की बेहतरी के लिए काम कर रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें अगले कुछ हफ्तों में उन्हें ब्रांड के साथ एक प्रचार कार्यक्रम को लॉन्च करना था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते उन्होंने अपनी इस योजना को स्थगित करने का निश्चय किया। अब वह संसाधनों का उपयोग उन चार महिलाओं के लिए करेंगी, जिन्हें मदद की सख्त जरूरत है।

प्रियंका ने एक वीडियो साझा कर यूजर्स से अपील की कि वे इस तरह की महिलाओं को नामांकित करें।


प्रियंका के जारी एक बयान में कहा गया, “हम उन महिलाओं के लिए एक लाख डॉलर दान में देंगे, जो इस संकट की घड़ी में हर एक चीज से ऊपर उठकर आगे आई हैं। अगर आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं, जिन्हें हमें सामने लाना चाहिए, तो आप हमारे साथ उनकी कहानी को साझा करें। चाहें वह सर्विस इं?डस्ट्री से हो या बड़ा या छोटा बिजनेस चलाती हो या सामने से आपदा से संबंधित कार्यों से जुड़ी हो। हम उनका अभिनंदन करना चाहते हैं।”

प्रियंका और उनके पति व पॉप स्टार निक जोनस ने इससे पहले पीएम-केयर्स फंड, यूनीसेफ, फिडिंग अमेरिका और गूंज जैसे संगठनों में भी पैसे जमा कराए हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)