प्रियंका ने इंदौर में रोडशो किया, उमड़ी भीड़

  • Follow Newsd Hindi On  

 इंदौर, 13 मई (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार शाम इंदौर में रोडशो किया। प्रियंका के रोडशो के दौरान उनके स्वागत के लिए जगह-जगह 250 से अधिक मंच बनाए गए थे।

 कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने बताया कि रोडशो राजमुहल्ला से शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ राजवाड़ा पहुंचा। रोडशो के स्वागत के लिए समर्थकों और प्रशंसकों ने 250 से अधिक मंच बनाए गए थे। रोडशो जहां-जहां से गुजरा, कार्यकर्ताओं और आमजनों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। लगभग पांच किलोमीटर लंबा रोडशो लगभग तीन घंटे तक चला।


कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी के समर्थन में आयोजित रोडशो के दौरान प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री सज्जन वर्मा, मंत्री जीतू पटवारी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

इंदौर में अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)