परमबीर सिंह मुंबई के नए पुलिस आयुक्त नियुक्त किए गए (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 29 फरवरी (आईएएनएस)| वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी परम बीर सिंह को शनिवार को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां यह जानकारी दी गई। वह संजय बर्वे से कमान लेकर पदभार संभालेंगे, जिनका दूसरा विस्तारित कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया।

1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी, सिंह वर्तमान में मार्च 2019 से महाराष्ट्र के एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक हैं।


आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि 1990 बैच के एडिशनल डीजीपी (एसीबी) बिपिन के सिंह को अगले आदेश तक डीजीपी (एसीबी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

शुक्रवार की देर रात, राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने घोषणा की कि बर्वे को 156 साल पुराने मुंबई पुलिस कमिश्नरेट के प्रमुख के रूप में तीसरा विस्तार नहीं मिलेगा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)