पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए ममता दीदी 10 किमी. पैदल चलीं

  • Follow Newsd Hindi On  

 दार्जिलिंग, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दार्जिलिंग जिले के उत्तरी बंगाल के पहाड़ी शहर कुरसियोंग में वरिष्ठ नौकरशाहों, पुलिस अधिकारियों और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ 10 कि. मी. की पैदल यात्रा पर निकलीं।

  बनर्जी ने इससे पहले भी देश से लेकर विदेश की यात्राओं के दौरान पैदल दूरी तय करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। वह गुरुवार को कुरसियोंग से महानदी क्षेत्र तक पांच कि. मी. तक नीचे की ओर उतरी। इसके बाद इसी रास्ते से चढ़ाई करते हुए वापस कुरसियोंग क्षेत्र में पहुंची।


पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली इस पैदल यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए सभी उम्र के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में आगे आए। इस दौरान ममता दीदी ने लोगों खासकर बच्चों से बातचीत करते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बचाने की आवश्यकता के बारे में बताया।

लंदन, सिंगापुर और भूटान की अपनी यात्राओं के दौरान बनर्जी और उनकी टीम अक्सर प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक पैदल रास्ता तय करते देखे गए हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)