पर्यटन स्थल मनाली में हल्की बर्फबारी

  • Follow Newsd Hindi On  

शिमला, 4 जनवरी (आईएएनएस)| पर्यटन स्थल मनाली में ताजा बर्फबारी होने के साथ हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को शीतलहर और कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अलावा शिमला जिले में कुछ स्थानों पर ताजा बर्फबारी देखी गई, जिससे पर्यटकों के चेहरे पर खुशी छा गई।

स्थानीय मौसम विभाग ने 6 जनवरी से कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई है।


बर्फीली हवाओं के कारण इस शहर के निवासियों को कड़ाके की ठंड का अनुभव हुआ और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

यहां मौसम कार्यालय के अनुसार, शिमला जिले के सराहन में 6 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जबकि मनाली के पास कोठी में 2 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर, सिरमौर और शिमला जिलों के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में पिछले 24 घंटों में सामान्य बर्फबारी हुई है।”


लाहौल-स्पीति का केलांग शून्य से 13.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा जगह रहा।

किन्नौर जिले के कल्पा में, जहां हल्की बर्फबारी हुई, का तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि मनाली में तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

धर्मशाला में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)