पत्नी साक्षी के साथ डांस करते धोनी का वीडियो वायरल

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का दोस्त की शादी में पत्नी साक्षी के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर धोनी फैंस पेज पर अपलोड किए गए वीडियो में धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ जय मम्मी दी के गाने मम्मी नू पसंद पर डांस करते नजर आ रहे हैं।


साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शादी के कुछ फोटो पोस्ट किए हैं। धोनी और साक्षी की चार जुलाई 2010 को शादी हुई थी और दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है।

39 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2007 आईसीसी टी20 विश्वकप, 2011 आईसीसी वनडे विश्वकप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उनकी कप्तानी में ही भारत पहली बार 2009 में टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा था।

धोनी ने 30 दिसंबर 2014 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था और जनवरी 2017 में उन्होंने वनडे की कप्तानी भी छोड़ दी थी। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं और उनकी कप्तानी में चेन्नई ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है।


— आईएएनएस

एसकेबी-जेएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)