पुडुचेरी : मुख्यमंत्री का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी

  • Follow Newsd Hindi On  

पुडुचेरी, 15 फरवरी (आईएएनएस)| पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और उनके पांच मंत्रियों का उपराज्यपाल किरण बेदी के आधिकारिक आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी है। कांग्रेस नेता ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बुधवार और गुरुवार की रात राज निवास के बाहर सड़क पर बिताई। वे एक मोटी चादर पर कंबल के साथ सड़क पर ही सो गए।

नारायणसामी ने बुधवार को काली शर्ट और काली धोती पहनकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। वह बेदी के खिलाफ अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की अनुमति न देने को लेकर विरोध कर रहे हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)