पुंछ में एलओसी पर भारत, पाकिस्तान के बीच गोलीबारी

  • Follow Newsd Hindi On  

जम्मू, 2 मई (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को भारत व पाकिस्तान की सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी जारी है।

रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।


लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “पाकिस्तान ने सुबह 9.30 बजे पुंछ में शाहपुर व किरनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू कर दिया। उन्होंने छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की और मोर्टार भी दागे।”

उन्होंने कहा, “भारतीय सेना मुंह इसका तोड़ जवाब दे रही है। फायरिंग व गोलाबारी अब भी जारी है।”

पाकिस्तान सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर करीब एक पखवाड़े की शांति के बाद गुरुवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)