पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाक सैनिकों ने तोड़ा संघर्ष विराम

  • Follow Newsd Hindi On  

जम्मू, 20 जुलाई (आईएएनएस)| पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में तीन स्थानों पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन उसी दिन किया है, जिस दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्य के दौरे पर आए हैं।


रक्षा सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान सेना ने मोर्टार दागने के साथ बेवजह गोलाबारी की। उन्होंने सबसे पहले कृष्णाघाटी में, फिर मनकोट और शाहपुर क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

सूत्रों ने कहा, “पाकिस्तान सेना द्वारा इन तीनों स्थानों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन सुबह एक घंटे के अंदर किया।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे सैनिक प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।”


जम्मू एवं कश्मीर के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान रक्षा मंत्री लद्दाख क्षेत्र में नियंत्रण रेखा और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने वाले हैं।

वह विवादित जमीन की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले वह कठुआ और सांबा जिलों में दो पुलों का उद्धाटन भी करेंगे।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)