दिग्गज हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का सीनियर का निधन, तीन ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाली टीम का थे हिस्सा

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़। महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने इस बात की जानकारी दी। वह 96 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके नाती कबीर ने एक बयान में बताया, “नानाजी का आज सुबह निधन हो गया।”

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। वह र्अधकौमा वाली स्थिति में थे। आठ मई को उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कोविड-19 का टेस्ट भी कराया गया थो जो निगेटिव आया था।


पिछले साल जनवरी में 100 दिनों से ज्यादा रीजीआई अस्पताल में रहने के बाद वह घर लौटे थे।

बलबीर सिंह सीनियर 1948 के लंदन ओलंपिक, 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक और 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे। मेलबर्न ओलंपिक में बलबीर सिंह सीनियर ने भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया था।

वह 1975 में विश्वकप जीतने वाली टीम के कोच थे, साथ ही उन्हीं के कोच रहते हुए हुए टीम ने 1971 का विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। 1957 में में उन्हें पद्मश्री मिला था।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)