पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल राही का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  

सीतापुर (उप्र)। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल राही का गुरुवार रात उत्तर प्रदेश के सीतापुर में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलाल राही के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा कि वह एक अनुभवी नेता थे।


राही नरसिम्हा राव सरकार के दौरान गृह राज्य मंत्री बने और सीतापुर जिले के मिश्रिख से चार बार सांसद और हरगांव से दो बार विधायक रहे।

वह कांग्रेस छोड़ 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए लेकिन 2019 में फिर कांग्रेस में लौट आए।

उनके बेटे सुरेश राही सीतापुर के हरगांव से भाजपा विधायक हैं।


–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)