पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को शनिवार को सीने में दर्द के बाद अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। सूत्र ने इस बात की जानकारी दी।

मनमोहन सिंह को रात 8:45 बजे एम्स लाया गया।


वह डॉ. नीतीश नाइक की देखरेख में हैं। सिंह को आईसीयू में रखा गया है।

सिंह की 2009 में एम्स में ही कोरोनरी बायपास सर्जरी हुई थी। इस मुश्किल ऑपरेशन में तकरीबन 14 घंटे लगे थे।

–आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)