पुतिन, मर्केल ने पूर्वी यूक्रेन, गैस आपूर्ति, लीबिया पर चर्चा की

  • Follow Newsd Hindi On  

मॉस्को, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)| रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने रविवार को फोन पर पूर्वी यूक्रेन में कैदियों की अदला-बदली, यूरोप में रूसी गैस आपूर्ति और लीबिया के हालात पर चर्चा की। क्रेमलिन की तरफ से जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने डोनेट्स्क क्षेत्र में रविवार को कैदियों की अदला-बदली को सकारात्मक बताया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुतिन और मर्केल ने गैस क्षेत्र में भी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करते हुए नॉर्ड स्ट्रीम 2 प्रोजेक्ट को सहयोग देने के लिए अपनी तैयारी की पुष्टि की।


क्रेमलिन ने कहा कि एक जनवरी, 2020 के बाद से यूक्रेन से होते हुए रूसी गैस की आपूर्ति बहाल रखने पर वार्ता में प्रगति दर्ज की गई।

क्रेमलिन के अनुसार, लीबिया में संकट खत्म करने के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयासों के तहत जर्मनी और संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता पर भी जोर दिया गया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)