पटना/मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। वल्र्डवाइड रिकार्डस म्यूजिक कंपनी के शुक्रवार को भोजपुरी के अभिनेता और गायक पवन सिंह का 2021 का पहला होली गीत रिलीज होते ही वायरल हो गया।
भोजुपरी गाना लहंगवा लस-लस करता को पवन सिंह ने अपनी आवाज में गाया है। रिलीज के कुछ ही घंटों में यह गाना छह लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा गया।
इस विडियो सॉन्ग में पवन सिंह और अभिनेत्री नीलम गिरी होली के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। वीडियो में पवन सिंह के साथ नीलम गिरी जबरदस्त खूबसूरत लग रही हैं।
पहली बार किसी भोजपुरी होली गीत में काफी तादाद में जूनियर डांसर भी नजर आ रहे हैं। इस होली गाने में पवन सिंह का मस्ती भरा अंदाज और नीलम गिरी की अदाएं लोगों को पसंद आ रही हैं।
वल्र्डडवाइड रिकार्डस द्वारा प्रस्तुत इस होली गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है, जिसे संगीत से छोटे बाबा (बसही) ने सजाया है। गीत का निर्देशन रवि पंडित ने किया है जबकि नृत्य निर्देशन राहुल, रितिक ने किया है।
इस गाने को लोगों द्वारा पसंद किए जाने के बाद बेहद उत्साहित पवन सिंह ने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आगे भी वे लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे।
वल्र्डवाइड रिकॉर्डस के मालिक रत्नाकर कुमार ने कहा कि पवन सिंह के इस होली गीत का सभी को हफ्तों से इंतजार था। उनके फैन्स के लिए यह गीत एक बड़ा तोहफा है। पवन सिंह और नीलम गिरी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
–आईएएनएस
एमएनपी-एसकेपी