FIFA ने 2022 विश्व कप का लोगो जारी किया, कतर में होगा फुटबॉल का महासमर

  • Follow Newsd Hindi On  
FIFA ने 2022 विश्व कप का लोगो जारी किया, कतर में होगा फुटबॉल का महासमर

दोहा (कतर)। फीफा (FIFA) और कतर (Qatar) की आयोजक समिति ने 2022 में होने वाले विश्व कप (FIFA World Cup 2022) के लिए आधिकारिक लोगो का अनावरण किया है। दोहा (Doha) में जब मंगलवार शाम को घड़ी की सूई ने 8:22 बजाए तब विशाल स्क्रीनों पर एक लोगो उभरा। यह लोगो कतर की बड़ी इमारतों और 24 अन्य देशों में देखा गया।

फीफा (FIFA) ने एक बयान में कहा, “लोगो पर बने कर्व रेगिस्तान के टीलों के बढ़ने और गिरने का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि लूप नंबर-8 को दर्शाता हैं, जो दर्शाता है कि आठ स्टेडियमों में ये मुकाबले खेले जाएंगे। इस पर एक इनफिनिटी चिन्ह भी बना हुआ है जो टूर्नामेंट के नेचर को दर्शाता है।”



समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, लोगो की शेप विश्व कप की ट्रॉफी जैसी है। लोगो को दोहा से लेकर कुवैत और मोरक्को की कई इमारतों पर दर्शाया गया।

हालांकि, इस आयोजन में सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र शामिल नहीं थे क्योंकि इन सभी देशों ने 2017 में कतर के साथ राजनयिक संबंधों को समाप्त कर दिए थे और गैस-समृद्ध राष्ट्र के साथ व्यापार एवं परिवहन का भी बहिष्कार किया।

इसके अलावा, विश्व कप का लोगो न्यूयॉर्क, ब्यूनस आयर्स, साओ पाउलो, सैंटियागो, मेक्सिको सिटी, जोहान्सबर्ग, लंदन, पेरिस, बर्लिन, मिलान, मेड्रिड, मॉस्को, मुंबई, सियोल और तुर्की के 10 जिलों में दिखा।

FIFA विश्व कप 2022 के लोगो में क्या है खास

– यह लोगो कतर के झंडे के बरगंडी कलर के साथ स्थानीय संस्कृति को रेखांकित करता है।
– मैरून पैटर्न वाली अरबी सफेद शॉल द्वारा बने लोगो को एक अद्वितीय डिजाइन देने के लिए उपयोग किया गया है।
– इसके ‘आठ’ जैसी दिखने वाली आकृति देश के आठ स्टेडियमों में आयोजित होने वाले मैचों को दिखाती है।
– इसमें बनाये गये डिजाइन से कतर के रेगिस्तानी क्षेत्रों और वहां मौजूद क्षेत्रीय विविधता को प्रदर्शित किया गया है।

कतर विश्व कप 2022 के लिए चल रही तैयारियां

विश्व के तीसरे सबसे बड़े तेल उत्पादक देश कतर में 2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अगले दो वर्षों में यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 100 बिलियन डॉलर खर्च किए जाएंगे। इस धनराशि से नौ नए स्टेडियम, एयरपोर्ट, बंदरगाह, सड़कें और रेल प्रोजेक्ट्स बनाये जाएंगे। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए सभी स्टेडियम को एयर कंडीशन्ड बनाया जाएगा। आगामी विश्व कप यहां सर्दियों में खेला जाएगा। इतिहास में पहली बार ऐसा होगा क्योंकि कतर की गर्मी खिलाड़ियों के मैच खेलने के अनुकूल नहीं है।

कतर विश्वकप 32 टीमों के पुराने फार्मेट में ही टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। दोहा के नये पोर्ट स्टेडियम में करीब 45 हजार लोग बैठकर मैच का आनंद उठा सकेंगें। कृत्रिम खाड़ी में बने इस स्टेडियम के चारों तरफ छोटे जहाजों और फैरी के लिए पोर्ट भी बनाएं जाएंगे।

(इनपुट आईएएनएस से भी)


फीफा ने मैच फिक्सिंग के कारण नाइजीरिया कोच पर लगाया बैन

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)