राहुल एक मार्च से महाराष्ट्र में चुनावी अभियान शुरू करेंगे

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने राष्ट्रीय चुनावी अभियान की शुरुआत 1 मार्च को महाराष्ट्र के धुले से करेंगे। वह धुले में एक रैली संबोधित करेंगे। एक पार्टी पदाधिकारी ने यहां सोमवार को इसकी जानकारी दी। गांधी अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपराह्न् 3 बजे अभियान की शुरुआत करेंगे। धुले कांग्रेस पार्टी का परंपरागत गढ़ माना जाता है।

उसी दिन वह मुंबई का दौरा कर सकते हैं और रैली को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि, यह अभी पूरी तरह से तय नहीं है।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चह्वान ने कहा, “महाराष्ट्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन नांदेड़ में बुधवार को अपनी पहली संयुक्त चुनावी रैली के साथ चुनाव अभियान की शुरुआत करेगा।”

रैली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी राज्य में कुछ रैलियों को संबोधित करंेगी, लेकिन इस बारे में अभी विस्तृत कार्यक्रम का बनना बाकी है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)