कांग्रेस नेता की मांग : अमेठी के अलावे कर्नाटक से भी राहुल लड़े चुनाव

  • Follow Newsd Hindi On  
कांग्रेस नेता की मांग : अमेठी के अलावे कर्नाटक से भी राहुल लड़े चुनाव

बेंगलुरू | कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से दक्षिणी राज्य से लोकसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया। राव ने एक ट्वीट में कहा, “कर्नाटक कांग्रेस की ओर से, मैं आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी से कर्नाटक से चुनाव लड़ने के बारे में विचार करने का आग्रह करता हूं। उन्हें दक्षिण भारत से हमारा प्रतिनिधि होना चाहिए और इसके लिए उन्हें हमारे राज्य का चयन करना चाहिए।”

कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश के अमेठी से पहले ही राहुल के चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।


कर्नाटक में लोकसभा चुनाव दो चरणों में -18 अप्रैल और 23 अप्रैल- को होंगे। दोनों चरणों में 14-14 सीटों के लिए मतदान होंगे।

राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस-जनता दल (सेकुलर) गठबंधन ने इस चुनाव में कांग्रेस को 20 सीटें और जद (एस) को आठ सीटें दी हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)