राहुल ने आडवाणी को 92वें जन्मदिन पर बधाई दी

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके 92वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

 राहुल ने फेसबुक पर लिखा, “लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रसन्न मन की कामना करता हूं।”


पूर्व प्रधानमंत्री आडवाणी को बधाई देने वालों में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सिद्धारमैया भी शामिल हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)