राजौरी में LoC पर पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान शहीद

  • Follow Newsd Hindi On  
राजौरी में LoC पर पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान शहीद

जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान जवान शहीद हो गया।


सूत्रों ने कहा, “पाकिस्तान ने सुबह लगभग 5.30 बजे बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गए। भारतीय सेना ने दृढ़तापूर्वक और प्रभावी जवाबी कार्रवाई की।”


जम्मू एवं कश्मीर : बंदूकधारी ने नागरिक की हत्या की


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)