राजग लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिड़ला को करेगा नामित : सूत्र

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)| केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के सांसद ओम बिड़ला को लोकसभा में अध्यक्ष पद के लिए नामित करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बिड़ला (57) अगर लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए नामित किए जाते हैं तो निचले सदन में राजग के स्पष्ट बहुत के कारण वे अध्यक्ष बन जाएंगे।

लोकसभा चुनावों में बिड़ला राजस्थान के कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से जीते थे। वे राजस्थान से तीन बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं।


लोकसभा अध्यक्ष के पद का चुनाव बुधवार को प्रस्तावित है।

विपक्ष ने फिलहाल अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। नामांकन के लिए अंतिम दिन मंगलवार है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)