राजीव गौबा कैबिनेट सचिव नियुक्त

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को बुधवार को कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया। राजीव गौबा का जन्म 15 अगस्त, 1959 को हुआ। उन्होंने 2017 में केन्द्रीय गृह सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

गौबा ने 27 जून, 2017 को विशेष कार्य अधिकारी (गृह सचिव पदनाम) के रूप में गृह मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया।


इससे पूर्व, वह शहरी विकास मंत्रालय में सचिव के पद पर रहे।

उन्होंने भारत सरकार में गृह, रक्षा, पर्यावरण एवं वन तथा इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयों में कार्य किया है। गौबा ने झारखंड के मुख्य सचिव के रूप में भी कार्य किया है और अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक निधि (आईएमएफ) में बोर्ड ऑफ आईएमएफ में चार वर्षो तक देश का प्रतिनिधित्व किया है।

गौबा पंजाब से हैं और भौतिक विज्ञान में स्नातक हैं तथा 1982 बैच के झारखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)