राजनीतिक संकट के बीच, राहुल गांधी पुडुचेरी पहुंचे

  • Follow Newsd Hindi On  

पुडुचेरी:  कांग्रेस शासित पुडुचेरी में राजनीतिक अनिश्चितता व्याप्त है और ऐसे समय में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश पहुंचे हैं।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणस्वामी के करीबी सहयोगी ए. जॉन कुमार ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस सरकार के साथ असंतोष का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया। इस इस्तीफे के साथ ही कांग्रेस अब यहां सत्ता खोने के कगार पर पहुंच गई है।


कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष वी. पी. शिवकोझुन्थु को विधानसभा में अपना इस्तीफा सौंप दिया, इसके एक दिन पहले पुडुचेरी के मंत्री मल्लद कृष्ण राव ने अपना इस्तीफा दे दिया था।

राहुल गांधी यहां सोलई नगर क्षेत्र में मछली पकड़ने वाले समुदाय और एक गर्ल्स कॉलेज की छात्रों से मिलने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 25 फरवरी को पुडुचेरी जाने वाले हैं। मोदी उसी दिन पड़ोसी तमिलनाडु के कोयम्बटूर भी जाएंगे।


मोदी की कोयंबटूर यात्रा के दौरान एक रैली का आयोजन भी किया जाएगा। पुडुचेरी की यह यात्रा क्षेत्र में राजनीतिक अस्थिरता और विधानसभा चुनाव से पहले उपराज्यपाल किरण बेदी को वापस बुलाने के बीच होगी।

–आईएएनएस

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)