राजस्थान : 2 दुल्हनों ने शादी के दिन निकाय चुनाव में किया वोट

  • Follow Newsd Hindi On  

जयपुर, 16 नवंबर (आईएएनएस)| राजस्थान के शिवगंज पोलिंग बूथ पर दो दुल्हन बहनों ने शादी के दिन अपने मताधिकार का उपयोग किया। राज्य में 49 नगर निकायों के लिए चुनाव हो रहा है। एक ही पोलिंग बूथ पर शनिवार को वोट डालने के लिए आईं दोनों दुल्हन बहनों की बातें अब शहरभर में चर्चा का विषय बन गई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह पुरोहित ने कहा कि मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला।


उन्होंने कहा कि चुनाव में जहां 7,942 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे हैं, वहीं 33 लाख लोग मतदान में भाग लेने के पात्र हैं।

पुरोहित ने कहा कि मतदान के लिए चुनाव आयोग द्वारा 5833 ईवीएम मशीनें प्रयोग में लाई जा रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि 19 नवंबर को सदस्यों की गिनती होगी, जबकि अध्यक्ष/चेयरमैन पद के लिए मतदान 26 नवंबर को होंगे। वहीं उपाध्यक्ष के लिए मतदान 27 नवंबर को होगा।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)