जयपुर, 26 मार्च (आईएएनएस)| राजस्थान में दो नए कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद अब यहां इस घातक वायरस के मरीजों की संख्या 40 पर पहुंच गई है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि एक मरीज 45 वर्षीय है और जयपुर का रहने वाला है। वहीं दूसरा, 35 वर्षीय मरीज झुंझनू का है।
दोनों मरीजों ने पश्चिम एशिया की यात्रा की थी। इन दोनों जगहों पर इन मरीजों के सीधे संपर्क में आए लागों को खोजा जा रहा है।