रांची : मॉब लिचिंग को लेकर हिंसक प्रदर्शन के बाद शांति

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 6 जुलाई (आईएएनएस)| झारखंड के सरायकेला जिले में पिछले महीने एक मुस्लिम युवक की हत्या के खिलाफ एक दिन पहले रांची में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद शहर शनिवार को शांतिपूर्ण रहा। डोरंडा के रिसालदार मैदान में मुत्तहिदा मुस्लिम महाज द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई एक जनसभा के बाद विरोध प्रदर्शन भड़क गया।

सभा के बाद, समुदाय के हजारों सदस्यों ने महात्मा गांधी मेन रोड पर नारेबाजी की, जहां एक युवक को भी चाकू मार दिया गया। राजेंद्र गोल चक्कर पर कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई।


हिंसक विरोध के जवाब में, हवाईअड्डे के मैदान में तीन मुस्लिम युवकों की पिटाई की गई, जिसके बाद समुदाय के लोग शुक्रवार रात एकरा मस्जिद में एकत्र हुए और कई वाहनों पर हमला किया।

पुलिस ने हालांकि, जल्द ही हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रण में ले आई।

रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, “स्थिति नियंत्रण में है। शुक्रवार को घटना में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।”


पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)