रांची सामूहिक दुष्कर्म मामले में 6 हिरासत में

  • Follow Newsd Hindi On  

 रांची, 19 मार्च (आईएएनएस)| यहां 17 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 पुलिस के अनुसार, हरमू की निवासी पीड़िता सोमवार रात अपने पुरुष साथी के साथ बाहर गई थी। उसके पुरुष साथी ने उसे नशा वाला पेय पिलाया और जब वह अचेत हो गई, उसने और उसके अन्य दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।


लड़की का यौन उत्पीड़न करने के बाद, आरोपी ने उसे लालपुर पुलिस थाना क्षेत्र के समीप मैत्री आश्रम के पास छोड़ दिया। पुलिस ने लड़की को देखा और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिकारी ने कहा, “उसके द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार, पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और मुख्य आरोपी की पहचान प्रियांशु के रूप में की, जो फरार है।”

पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सिंह ने कहा, “आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।”


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)