राष्ट्रीय जलमार्ग पर वास्तविक जानकारी के लिए पोर्टल

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जलमार्गो का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने शुक्रवार को यहां एक नए पोर्टल एलएडीआईएस (न्यूनतम उपलब्ध गहराई सूचना प्रणाली) का शुभारंभ किया। केंद्रीय जहाजरानी मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एलएडीआईएस यह सुनिश्चित करेगा कि न्यूनतम उपलब्ध गहराइयों के बारे में वास्तविक आंकड़ों को जहाज/नौका और मालवाहक जहाजों के मालिकों को प्रसारित किया जाए, ताकि वे राष्ट्रीय जलमार्गो पर अधिक नियोजित तरीके से परिवहन कर सकें।

बयान के अनुसार, जहाजों के निर्बाध आवागमन के लिए जलमार्ग की एक सुनिश्चित गहराई आवश्यक है। यदि विभिन्न राष्ट्रीय जलमार्गो के विस्तार पर न्यूनतम उपलब्ध गहराइयों (एलएडी) के संबंध में वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, तो यह आवाजाही के उपयुक्त समय के बारे में मार्गदर्शन करके ट्रांसपोर्टर्स की मदद करेगा।


बयान के अनुसार, इस पोर्टल को आईडब्ल्यूएआई की वेबसाइट पर होस्ट किया जा रहा है। इसे आंतरिक स्तर पर विकसित किया गया है। प्रारंभ में एलएडी से संबंधित जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग-1, राष्ट्रीय राजमार्ग-2, इंडो-बंगलादेश प्रोटोकॉल मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग-3 के लिए सर्वेक्षण की तारीख सहित उपलब्ध होगी। इस सुविधा का विस्तार अन्य राष्ट्रीय राजमार्गो में भी किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि पोत संचालक/मालवाहक जहाजों के मालिक अपनी समुद्री यात्रा की योजना पूरी तरह से आईडब्ल्यूएआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जलमार्ग संबंधी जानकारी (हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, नदी नोटिस आदि) के अनुसार तैयार करेंगे।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)