राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर अभिभूत हुए सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| बॉलीवुड सितारों को सोमवार देश की राजधानी में 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा में उनकी उत्कृष्टता और अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अभिनेता आयुष्मान खुराना को उनकी फिल्म ‘अंधाधुन’ के लिए पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। आयुष्मान ने इस समारोह से एक छोटे से वीडियो क्लिप को इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिसमें उन्हें उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के हाथों पुरस्कार ग्रहण करते देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, “हैशटैगअंधाधुनलव।”

आयुष्मान ने इस मौके पर सफेद कुर्ता और चूड़ीदार के साथ एक ब्लैक ओवरकोट पहन रखा था।


आयुष्मान ने इस पुरस्कार को अभिनेता विक्की कौशल के साथ साझा किया। विक्की को उनकी फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

इसी फिल्म (‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’) के लिए फिल्मकार आदित्य धर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और शाश्वत सचदेव को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (बैकग्राउंड म्यूजिक) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

निर्देशक अमित शर्मा की फिल्म ‘बधाई हो’ को ‘सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म’ का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।


मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के साथ सम्मानित किया गया।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)