रवींद्रनाथ महतो: झारखंड विधानसभा के नए स्पीकर, जानें इनके बारे में

  • Follow Newsd Hindi On  

झारखंड विधानसभा के नए स्पीकर रवींद्रनाथ महतो होंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नाला से विधायक रवींद्रनाथ महतो ने स्पीकर पद के लिए नामांकन भर दिया है। कांग्रेस-झामुमो के विधायक उनके प्रस्तावक हैं। स्पीकर पद के लिए सिर्फ रवींद्रनाथ महतो ने नामांकन किया है, इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।

विधासनभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन JMM के विधायक रवींद्रनाथ महतो ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। पहले दिन किसी और दल के नेता ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं भाजपा ने स्पीकर पद के चुनाव पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। झामुमो की अगुवाई में झारखंड विधानसभा में बने गठबंधन में भी रवींद्रनाथ महतो को स्पीकर बनाने पर सहमति बन गयी है। गठबंधन में झामुमो के अलावा कांग्रेस और राजद शामिल है। इस गठबंधन के पास रवींद्रनाथ महतो को जिताने के लिए जरूरी संख्या बल है।


रवींद्रनाथ महतो ने लगातार दूसरी बार नाला विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। वर्ष 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 7,015 मतों से पराजित किया था। इस बार उन्होंने भाजपा के सत्यानंद झा को 3,520 मतों के अंतर से हराया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)