Raghunathpur Vidhan Sabha Seat: रघुनाथपुर विधानसभा में RJD की राह का रोड़ा बनेगी JDU

  • Follow Newsd Hindi On  
बगहा विधानसभा सीट पश्चिमी चंपारण जिले में है। ये सीट एक जमाने में कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। साल1957 से लेकर 1985 तक इस सीट पर कांग्रेस की ही पकड़ रही और पार्टी लगातार चुनाव जीतती रही। कांग्रेस ने अब तक 9 बार इस सीट पर अपनी विजय पताका फहराई।

Raghunathpur Vidhan Sabha Seat: सिवान जिले के अंर्तगत आने वाला रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र इस बार खासा चर्चा में हैं। रघुनाथपुर सीट पर इस बार मुकाबला टक्कर का देखने को मिल सकता है। इस बार यहां मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। एनडीए की ओर से जदयू ने राजेश्वर चौहान और महागठबंधन की ओर से राजद ने हरिशंकर प्रसाद को टिकट दिया है।

रघुनाथपुर विधानसभा सीट का इतिहास

इस सीट पर अब तक हुए कुल चुनावों की बात करें तो यहां से 7 बार कांग्रेस, 1-1 बार RJD, BJP, JDU, निर्दलीय, जनता दल, जनता पार्टी, कांग्रेस (ओ),संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ने जीत हासिल की हैं। इस सीट से फिलहाल RJD के हरिशंकर यादव मौजूदा विधायक हैं।


साल 2015 में हरिशंकर यादव ने मनोज कुमार सिंह को 10,622 वोटों से मात दी थी। इससे पहले 2010 में BJP के विक्रम कुंवर यहां से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। विक्रम इससे पहले 1995 और 1977 में भी विधायक बन चुके हैं। फरवरी 2005 और अक्टूबर 2005 में जगमतो देवी यहां से जीतकर विधायक बनी थीं।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर मुस्लिम और यादव वोटर बड़ी तादाद में हैं। इसके साथ यहां पर ब्राह्मण और राजपूत मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है।

कुल वोटरः 2.94 लाख


पुरुष वोटरः 1.49 लाख (50.8%)

महिला वोटरः 1.43 लाख(48.8%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 9 (0.003%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के चुनाव में विक्रम कुंवर का टिकट काटकर जेडीयू छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए मनोज कुमार सिंह को दिया गया था। लेकिन, आरजेडी उम्मीदवार हरिशंकर यादव ने दस हजार से अधिक वोटों के अंतर से पराजित कर दिया। तब जेडीयू, कांग्रेस व आरजेडी मिलकर चुनाव लड़े थे। लेकिन इस बार समीकरण बदला हुआ है।

Raghunathpur Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू–राजेश्वर चौहान

राजद –  हरिशंकर यादव

लोजपा – मनोज कुमार सिंह

बीएसपी – विनय कुमार पांडेय

Raghunathpur Vidhan Sabha winner :  रघुनाथपुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Harishankar Yadav RJD 61042 Manoj Kumar Singh BJP 50420
2010 Vikram Kunwar BJP 33474 Amar Nath Yadav CPI(ML)(L) 18362
OCT 2005 Jagmato Devi JD(U) 39917 Vijay Shankar Dubey INC 19060
FEB 2005 Jagmato Devi IND 28138 Qamarul Haque IND 17534
2000 Vijay Shankar Dubey INC 34503 Bikram Kunwar RJD 32064
1995 Bikram Kuwar JD 30443 Vijay Shankar Dubey INC 22049
1990 Vijay Shanker Dube INC 38242 Vigram Kuwar JNP(JP) 34961
1985 Vijay Shanker Dubey INC 29455 Vikram Kuar JNP 24090
1980 Vijay Shankar Dubey INC(I) 34413 Vikram Kumar BJP 16600
1977 Bikram Kaur JNP 26111 Vijay Dubey INC 12752
1972 Shreenivas N. Singh NCO 23349 Rama And Yadeav INC 20212
1969 Rama Nand Yadav INC 18142 Baidya Nath Singh BJS 11539
1967 R. Singh SSP 21937 R. Yadav INC 16672
1962 Ramanand Yadav INC 15686 Ramdeo Singh PSP 13763
1957 Ram Deo Sinha PSP 11476 Rama Nand Yadav INC 8976
1951 Ram Nandan Yadav INC 14582 Ram Deo Singh SP 11288

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)