पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद से दिया इस्तीफा

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा, 5 MLCs ने थामा जदयू का दामन

राजद के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद से इस्तीफा दे दिया है। रघुवंश प्रसाद सिंह का इस्तीफा देने के बाद राजद को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका माना जा रहा है।

पार्टी के कद्दावर व राजद के सवर्ण नेता रहे रघुवंश सिंह ने पहले राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इस लिहाज से चुनाव से पूर्व राजद के लिए यह बड़ा झटका है।


बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह दिल्ली एम्स में भर्ती हैं और वे वहीं से अपने इस्तीफे का एलान किया है। गौरतलब हो कि लालू के जेल जाने के बाद रघुवंश सिंह ही राजद के के चेहरे के रूप में जाने जा रहे थे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)