राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर बनाई टास्क फोर्स, सर्जिकल स्ट्राइक के ‘हीरो’ को दी जिम्मेदारी

  • Follow Newsd Hindi On  
राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर बनाई टास्क फोर्स, सर्जिकल स्ट्राइक के ‘हिरो’ को दी जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी ने आम चुनाव से पहले बड़ा दांव चला है। दरअसल, पार्टी ने भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की निगरानी करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुडा (रिटायर्ड) को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर टास्क फोर्स गठित की है, जो देश के लिए एक विजन डॉक्युमेंट तैयार करेगी। खास बात यह है कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हुडा ही इस टास्क फोर्स को लीड करेंगे। वह विशेषज्ञों के समूह से विचार-विमर्श कर डॉक्युमेंट तैयार करेंगे।

आपको बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल बाद तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डी एस हुडा ने कहा था कि इस हमले के इतना प्रचार की जरूरत नहीं थी। हुड्डा ने कहा था, ‘मुझे लगता है कि इसका कुछ ज्‍यादा ही प्रचार किया गया। सेना का ऑपरेशन महत्‍वपूर्ण था और हमें ऐसा करना ही था। पर इसका कितना राजनीतिकरण होना चाहिए था, यह कितना सही है या गलत यह बात राजनेताओं से पूछी जानी चाहिए।’



कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को ‘जरूरत से ज्यादा तूल दिए जाने’ संबंधी सेना के पूर्व अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीएस हुडा के बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने दावा किया था कि पीएम मोदी ने सेना का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया और इस पर उन्हें कोई शर्म नहीं है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)