कृषि कानूनों के खिलाफ आज और कल हरियाणा में ट्रैक्टर रैली करेंगे राहुल गांधी

  • Follow Newsd Hindi On  
Rahul Gandhi to hold tractor rally in Haryana today and tomorrow against agricultural laws

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज और कल हरियाणा की यात्रा कर कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैलियां का आयोजन करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैलियों की अगुवाई करने के लिए तीन दिन के पंजाब दौरे पर आए राहुल गांधी छह अक्टूबर को ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करेंगे।

पार्टी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी राज्य के कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में रैलियां करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दिल्ली में कांग्रेस की हरियाणा इकाई की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के कई विधायकों समेत वरिष्ठ नेताओं ने भी शिरकत की।


हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा और वरिष्ठ नेता किरण चौधरी तथा अजय सिंह यादव बैठक में शरीक हुए। शैलजा ने कहा, राहुल गांधी यात्रा किसानों की लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगी।

राहुल  पहले दिन पिहोवा में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी कुरुक्षेत्र जाएंगे और एक रात वहां ठहरेंगे। फिर अगली सुबह पीपली मंडी से उनकी यात्रा शुरू होगी, जहां से वह नीलोखेड़ी जाएंगे। इसके बाद वह करनाल जाकर ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेंगे।

आपको बता दें कि बीते दिन ही राहुल गांधी ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को किसानों के साथ धोखा करार दिया है। कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली के लिए पंजाब पहुंचे राहुल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो इन तीन काले कानूनों को खत्म किया जाएगा।


पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस नए कृषि कानूनों के खिलाफ चार से छह अक्टूबर के बीच समूचे राज्य में कई जगहों पर कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर रैलियां निकाल रही हैं। जनसभा के बाद राहुल गांधी मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ एक ट्रैक्टर पर बैठे जिसे पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ चला रहे थे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)