राहुल गांधी ने ट्विटर पर पीएम मोदी को छोड़ा पीछे, कई गुना ज्यादा है ट्वीट की पॉपुलैरिटी

  • Follow Newsd Hindi On  

आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। भारत भी डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ चला है। अब राजनीति में पक्ष-विपक्ष की लड़ाईयां भी सोशल मीडिया पर खुब वॉयरल होती हैं।

लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनावों के बीच एक जंग सोशल मीडिया पर भी जारी रहती है। लोकसभा चुनाव के बीच एक आंकड़ा ऐसा सामने आया है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर किए गए ट्वीट्स की लोकप्रियता में राहुल गांधी पीएम मोदी से ढाई गुना आगे हैं।


इंडिया टुडे की डेटा इंटेलिजेंस यूनिट (DIU) के आंकलन के आनुसार ट्विटर पर देश के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, लेकिन ट्वीट के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उनसे काफी आगे हैं। दरअसल, राहुल गांधी का ट्वीट औसतन 7661 बार रिट्वीट किया जाता है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट औसतन 2984 बार रिट्वीट किया जाता है।

खबर के अनुसार सबसे ज्यादा रिट्वीट के मामले में राहुल और मोदी के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली का नंबर आता है। और उनके बाद पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह के ट्वीट पर सर्वाधिक रिट्वीट मिलते हैं।

सबसे ज्यादा फॉलोवर्स

भारत में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे हैं। ट्विटर पर उनके करीब 47 मिलियन (4.7 करोड़) फॉलोवर्स हैं, उनके बाद अरुण जेटली, राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज का नंबर है। इस लिस्ट में राहुल गांधी पांचवें नंबर पर हैं, उनके 9.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं यानी करीब 93 लाख फॉलोवर्स। गौर करने वाली बात ये भी है कि राहुल गांधी ने काफी देरी से ट्विटर पर एंट्री की थी।


गौरतलब है कि इंडिया टुडे की इस रिसर्च के दौरान 1 अक्टूबर, 2018 से 30 अप्रैल, 2019 तक के ट्वीट्स का एक आंकलन किया गया है। करीब 2 लाख 68 हजार ट्वीट्स का अध्ययन किया गया,  जिसमें देश के कुल 224 लोकसभा सांसदों के अकाउंट का अध्ययन किया गया, जिसमें 160 बीजेपी के सांसद शामिल हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)