राजस्थान: भाजपा MLA की देवी मां से प्रार्थना, कहा- लोगों को बीमार कर देना और उनके हाथ-पैर तोड़ देना

  • Follow Newsd Hindi On  
राजस्थान: भाजपा MLA की देवी मां से प्रार्थना, कहा- लोगों को बीमार कर देना और उनके हाथ-पैर तोड़ देना

राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी से भाजपा विधायक मदन दिलावर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियाे में विधायक दिलावर देवी मां के सामने प्रार्थना कर रहे हैं जिसमें वो सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों और गंदगी फैलाने वालों को बीमार करने और उनके घरवालों के हाथ तोड़-पैर तोड़ देने की दुआएं मांग रहे हैं।

मदन दिलावर भाजपा के विधायक है और वो दुर्गा पूजा के मौके पर देवी के सामने प्रार्थना कर रहे थे। मगर विधायक ने लोगों की भलाई के बजाए उनके नुकसान की दुआएं मांगी। भाजपा विधायक ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों को सबक सिखाने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि जो लोग प्लास्टिक के ग्लास में चाय पीते हैं, जो गंदगी फैलाते हैं उनको बीमार कर देना। उनके घर में किसी न किसी के हाथ तोड़ देना, पैर तोड़ देना। किसी का नुकसान हो जाए ऐसा कर देना। धन उनके घर कभी नहीं आने देना। भाजपा विधायक आगे कहते हैं कि मां तुमसे मेरी यही प्रार्थना है। विधायक ने कहा कि माते तुमसे मेरी यही प्रार्थना है, ्क्योंकि जब गंदगी नहीं रहेगी तो सभी सुखी और खुशहाल रहेंगे। आखिर में उन्होंने कहा कि मां मेरी पूरी बात मानती हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)