Rajasthan Local Body Election Results 2019 LIVE Updates: कांग्रेस ने 961 और भाजपा ने 737 सीटें जीतीं

  • Follow Newsd Hindi On  
Karnataka bypolls results LIVE: सभी 15 विधानसभा सीटों पर मतों की गिनती जारी

Rajasthan Local Body Election Results 2019: राजस्थान के 49 नगर निकायों में 2000 से अधिक पार्षद पदों के लिए हुए मतदान के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। राज्य में तीन नगर निगमों, 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिकाओं यानी कुल 49 निकायों में सदस्य पार्षद पद के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 71.53 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

इन 49 निकायों में कुल 2,105 वार्डों में चुनाव होना था जिनमें से 14 वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 2,081 वार्ड में 7,942 उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 नवंबर और उपाध्यक्ष पद के लिए 27 नवंबर को करवाया जाएगा।


LIVE Updates:

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 961, भाजपा ने 737 और 386 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं। अभी तक की सूचना के अनुसार, 49 में से 30 निकायों में कांग्रेस, 13 में भाजपा और छह में निर्दलीयों को बढ़त मिली है।

कांग्रेस 863, भाजपा 661


अभी तक के परिणामों में कांग्रेस 863, भाजपा 661, बसपा 15, सीपीएम 2, एनसीपी 1 और 347 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

कांग्रेस 504, भाजपा 407

अभी तक घोषित परिणामों में भाजपा 407, कांग्रेस 504, बसपा 12, सीपीएम 2, निर्दलीय ने 204 सीटों पर जीत हासिल की है। पुष्कर और ब्यावर में भाजपा को बहुमत मिला है, वहीं कोटा, कैथून और सांगोद में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ है। उदयपुर और बीकानेर में भाजपा और भरतपुर में कांग्रेस आगे है।

CM गहलोत बोले- उम्मीद और अपेक्षा के अनुकूल परिणाम

श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर में सभी 65 वार्डो के नतीजे आ गए हैं। इन नतीजों के अनुसार भाजपा को 24 और कांग्रेस को 19 वार्डों में जीत हासिल हुई है जबकि 22 में निर्दलीयों को कामयाबी मिली है।

नसीराबाद

नसीराबाद नगरपालिका में भाजपा के 10 पार्षद, कांग्रस 8 और 2 निर्दलीय निर्वाचित हुए। वार्ड छह में कांग्रेस प्रत्याशी हरदेव सिंह को एक भी मत नहीं मिला।

अजमेर

अजमेर जिले की ब्यावर नगर परिषद में भाजपा सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है। यहां 60 वार्डों में 29 पर भाजपा, 16 पर कांग्रेस और 15 पर निर्दलीयों ने बाजी मारी।

पुष्कर

पुष्कर नगरपालिका पर एक बार फिर भाजपा ने कब्ज़ा जमा लिया है।  यहां भाजपा के 14 पार्षद, कांग्रेस के 9 और दो पार्षद निवार्चित घोषित किए गए।

रावतभाटा

रावतभाटा नगरपालिका के कुल 40 वार्डों में से 26 पर कांग्रेस, 11 पर भाजपा और 3 पर निर्दलीय पार्षदों ने कब्जा जमाया है।

बीकानेर

बीकानेर नगपालिका में भाजपा ने 38, कांग्रेस ने 30, बसपा ने 01 और 11 निर्दलीय पार्षदों को जीत हासिल हुई है।

नगर निकाय चुनाव के परिणाम

निकाय क्षेत्र कांग्रेस भाजपा निर्दलीय बीएसपी माकपा कुल वार्ड
ब्यावर नगर पालिका
पुष्कर नगर पालिका 9 14 2 0 0 25
अलवर नगर परिषद
भिवाड़ी नगर परिषद 23 23 12 2 0 65
बांसवाड़ा नगर परिषद
छबड़ा नगर पालिका 15 8 10 2 0 35
मांगरोल नगर पालिका 15 13 7 0 0 35
बाड़मेर नगर परिषद 33 18 4 0 0 55
बालोतरा नगर परिषद
भरतपुर नगर निगम 18 23 22 3 0 65
बीकानेर नगर निगम 30 38 11 1 0 80
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद
निंबाहेड़ा नगर पालिका 28 16 1 0 0 45
रावतभाटा नगर पालिका 26 11 3 0 0 40
चूरू नगर परिषद 36 17 7 0 0 60
राजगढ़ नगर पालिका 15 11 7 7 0 40
गंगानगर नगर परिषद 19 24 22 0 0 65
सूरतगढ़ नगर पालिका
हनुमानगढ़ नगर परिषद 36 18 6 0 0 60
जैसलमेर नगर परिशद 21 20 4 0 0 45
भीनमाल नगर पालिका 14 18 8 0 0 40

पिछली बार भाजपा का पलड़ा भारी

जिन 49 निकायों में चुनाव हुआ है, वहां पिछले चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी रहा था। इस बार छह निकायों में पहली बार चुनाव हुआ है। ऐसे में पिछली बार 43 निकायों में चुनाव हुआ था और इनमें से 35 जगह भाजपा के अध्यक्ष थे, जबकि सात जगह कांग्रेस के अध्यक्ष थे। ऐसे में भाजपा का बहुत कुछ दांव पर लगा है, जबकि कांग्रेस चूंकि अभी सत्ता में है, इसलिए इसकी भी प्रतिष्ठा दांव पर है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)