पति को सुहागरात पर नशीला दूध पिला, फरार हुईं लुटेरी दुल्हनें

  • Follow Newsd Hindi On  
पत‍ि को सुहागरात पर नशीला दूध प‍िला, फरार हुईं लुटेरी दुल्हनें

देश में लुटेरी दुल्हनों की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा घटना राजस्थान के जयपुर की है, जहां एक ही पर‍िवार के दो दूल्हों को नशीला दूध प‍िलाकर दो दुल्हनें फरार हो गईं। हैरानी की बात है क‍ि लड़क‍ियों और दलालों ने पीड़ित से उसके भाई के साथ शादी करने के लिए 11 लाख रुपए भी लिए थे। वहीं, 9 लाख से अधिक रुपए शादी पर खर्च हो गए थे।

क्या था पूरा मामला


पुलिस के अनुसार, चौथमल और उसके भाई रामनारायण व राजेश की शादी कराने के लिए गजानंद ने संपर्क किया था। उसने अलवर में परिचित की दो बेटियों के बारे में बताया और उनसे शादी कराने का झांसा दिया। चौथमल के दोनों भाई अलवर सुरेश सैनी के घर पर गए और जहां पर वे लड़क‍ियों से मिले। वहां पर मौजूद दो लड़कों ने गजानंद व सुरेश के माध्यम से शादी करने के लिए 11 लाख रुपये की मांग की।लुटेरी दुल्हनों के श‍िकार जयपुर के चौथमल ने आरोपी गजानंद, सुरेश व लड़क‍ियों के खिलाफ जयपुर के हरमाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फोन करने पर सभी आरोपियों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं।

कैसे दिया दुल्हनों ने वारदात को अंजाम

19 फरवरी को चौथमल ने सामोद के पास एक मैरिज गार्डन में अपने भाई रामनारायण और राजेश की शादी करा दी इसके बाद 23 फरवरी की रात दोनों दुल्हनों ने रामनारायण व राजेश को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और घर से लाखों रुपए के जेवर व नकदी लेकर भाग खड़ी हुईं।


कैसे चलता है लुटेरी दुल्हनों का बिज़नेस

राजस्थान में पिछले तीन साल में लुटेरी दुल्हनों के 100 से ज्यादा लुटेरी दुल्हनों के मामले सामने आए हैं। इनमें 2 करोड़ से ज्यादा के जेवरात एवं नकदी लूटी गई थी। पुलिस ने 57 ऐसी दुल्हनों को गिरफ्तार किया, लेकिन 46 दुल्हनों की अब भी तलाश है। लुटेरी दुल्हनों का आतंक से देशभर में फैला हुआ है। दलालों या फिर अज्ञात मैरिज ब्यूरो के माध्यम से यह दुल्हनें, घरों में बहू बनकर आती हैं,  सारी रस्में निभाती हैं और फिर मौका पाते ही घर से सोना-चांदी एवं नकदी समेट कर भाग निकलती हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)