Rajauli Vidhan Sabha Seat: RJD या फिर BJP में कौन लहराएगा राजौली सीट पर अपना परचम

  • Follow Newsd Hindi On  
Rajauli Vidhan Sabha Seat, Bihar Election result and history

Rajauli Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: रजौली विधानसभा सीट बिहार की सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। इस बार रजौली विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। रजौली विधानसभा सीट बिहार के नवादा जिले में आती है।

रजौली विधानसभा सीट का इतिहास

राजौली विधानसभा सीट पर साल 1957 के पहले चुनाव में कांग्रेस के आरपी यादव जीते थे। इसके बाद 1959 में उपचुनाव हुआ, जिसमें भी आरपी यादव ने जीत हासिल की। 1962 के चुनाव में भी आरपी यादव यहां से जीते। 1967 में यह सीट आरक्षित हो गई और कांग्रेस की ही एस देवी जीतीं। इसके बाद 1969 में बीजेएस के बाबू लाल, 1972 में कांग्रेस के बनवारी राम, 1977 में बाबू लाल, 1980 और 1985 के चुनाव में बनवारी राम जीते।


साल 1990 में इस सीट पर बीजेपी का खाता खुला और बाबू लाल जीते। 1995 में जनता दल के टिकट पर बाबू लाल जीते। इसके बाद 2000 में आरजेडी के टिकट पर राजाराम पासवान जीते। 2005-फरवरी में आरजेटी के टिकट पर नंद किशोर चौधरी ने जीत दर्ज की। 2005-अक्टूबर में बीजेपी के टिकट पर बनवारी राम जीते। 2010 में बीजेपी के टिकट पर कन्हैया कुमार जीते।

Rajauli Vidhan Sabha : इस सीट का चुनावी समीकरण

रजौली विधानसभा सीट की कुल आबादी 2,83,937 हैं। इसमें 1,49,346 पुरुष और 1,34,582 महिलाएं हैं। यहां की करीब 90 फीसदी आबादी ग्रामीण और 10 फीसदी आबादी शहरी है। इस सीट पर अनुसूचित जाति की संख्या करीब 30 फीसदी है।

रजौली विधानसभा : 2015 के नतीजे

2015 में राष्ट्रीय जनता दल ने जीत दर्ज की थी। राष्ट्रीय जनता दल से प्रकाश वीर ने भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन राम को 4615 वोटों के मार्जिन से हराया था।


2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी- कन्हैया कुमार

आरजेडी- प्रकाशवीर

Rajauli Vidhan Sabha : राजौली के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

 

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Prakash Veer RJD 70549 Arjun Ram BJP 65934
2010 Kanhaiya Kumar BJP 51020 Prakash Bir RJD 36930
2005-10-01 Banwari Ram BJP 45699 Nand Kishore Chaudhry RJD 36622
2005-02-01 Nand Kishore Choudhary RJD 34272 Banwari Ram LJP 32346
2000 Rajaram Paswan RJD 71589 Banwari Ram IND 40247
1995 Babu Lal JD 45480 Banwari Ram INC 37796
1990 Baboo Lao BJP 52120 Banwari Ram INC 47940
1985 Banwari Ram IND 24992 Babu Lal BJP 23911
1980 Banwari Ram JNP(JP) 25648 Babu Lal BJP 23475
1977 Babu Lal IND 42314 Banwari Ram JNP 20126
1972 Banwari Ram INC 24842 Babu Lal BJS 15530
1969 Babu Lal BJS 20241 Shanti Devi INC 14969
1967 S. Devi INC 11585 B. Lal BJS 11439
1962 Ramswarup Prasad Yadav INC 8267 Ganesh Shankar Vidyarthi CPI 6202
1959 R.P. Yadav INC 9736 B. Prasad PSP 5839
1957 Ramswaroop Prasad Yadav INC 9472 Jagat Kishore Prasad Narayan Singh CNPSPJP 6197

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)