Rajgir Vidhan Sabha Seat: क्या एनडीए के किले राजगीर विधानसभा में सेंध लगा पाएगा महागठबंधन?

  • Follow Newsd Hindi On  
Rajgir Vidhan Sabha Seat result and history

Rajgir Vidhan Sabha Seat: राजगीर विधानसभा सीट नालंदा जिले में आती है। इस सीट को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है। इस बार समीकरण बिल्कुल अलग हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी और जेडीयू जहां अलग-अलग चुनाव लड़े थे तो इस बार दोनों साथ हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच होगा।

राजगीर विधानसभा सीट का इतिहास

राजगीर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। अब तक यहां 16 चुनाव हुए हैं जिनमें सबसे ज्यादा 7 बार BJP ने जीत दर्ज की है। वहीं JDU को महज एक बार विजय हासिल हुई है जबकि कांग्रेस और सीपीआई दो बार चुनाव जीतने में कामयाब ही हैं।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

चुनाव में इस सीट से जेडीयू के रवि ज्योति ने 5 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी। रवि ज्योति को 62009 (41.75 फीसदी) वोट और सत्यदेव नारायण को 56619 (38.12 फीसदी) वोट मिले थे। जबकि तीसरे स्थान पर सीपीआई के अमित कुमार थे।

जातीय समीकरण

इस सीट पर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) का अनुपात क्रमशः 25.15 और 0.07 है। यहां यादव, कुर्मी अहम भूमिका निभाते रहे हैं। राजपूत, मुस्लिम, भूमिहार की तादाद भी अच्छी-खासी है।

कुल वोटरः 2.87 लाख


पुरुष वोटरः 1.49 लाख (52.22 फीसद)

महिला वोटरः 1.36 लाख (47.48 फीसद)

ट्रांसजेंडर वोटरः 9 (0.003 फीसद)

Rajgir Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – कौशल किशोर

कांग्रेस – रवि ज्योति कुमार

लोजपा – मंजू देवी

Rajgir Vidhan Sabha winner:  राजगीर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Ravi Jyoti Kumar JD(U) 62009 Satydeo Narain Arya BJP 56619
2010 Satyadeo Narainarya BJP 50648 Dhananjay Kumar LJP 23697
OCT 2005 Satyadeo Narain Arya BJP 36344 Arjun Paswan Aliasajay Paswan CPI 10328
FEB 2005 Satyadeo Narain Arya BJP 29324 Arjun Paswan Alias Ajay Paswan CPI 19614
2000 Satyadeo Narayan Arya BJP 60068 Chandradeo Prasad Himanshu RJD 46097
1995 Satyadeo Narayan Arya BJP 45548 Chandradeo Prasad Himansu CPI 40715
1990 Chander Dev Prasad Himanshu CPI 50116 Satya Dev Narayan Arya BJP 41205
1985 Satyadeo Narain Arya BJP 38568 Chandradeo Prasad Himanshu CPI 28788
1980 Satyadeo Narayan Arya BJP 36142 Chandradeo Prasad Himanshu CPI 28571
1977 Satyadeo Narain Arya JNP 48254 Chandradeo Prasad Hamansu CPI 25097
1972 Chandradeo Prasad Himansu CPI 29423 Yadunandan Prasad NCO 24539
1969 Yadunandan Prasad BJS 20929 Ramphal Arya INC 20235
1967 J. Prasad BJS 14633 R. P. Arya INC 8870
1962 Baldeo Prasad INC 18091 Ramphal Arya SWA 10819
1957 Shyam Sundar Prasad CNPSPJP 27255 Sheo Sharan Pd. Sharma INC 23259
1957 Baldeo Prasad INC 24724 Ramphal Arya CNPSPJP 22219

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)