दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: राजौरी गार्डन विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Rajouri Garden Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: राजौरी गार्डन विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Rajouri Garden Assembly seat

Rajouri Garden Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। राजौरी गार्डन विधानसभा सीट (Rajouri Garden Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट पश्चिम दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के जरनैल सिंह ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिरसा को हराया था।

हालाँकि, 2017 में आप विधायक जरनैल सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में मनजिंदर सिंह सिरसा ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए करीब 14 हजार वोटों से यह सीट जीत ली थी।


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में राजौरी गार्डन सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने धनवती चंदेला को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने रमेश खन्ना को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने अमनदीप सिंह पर दांव आजमाया है।

राजौरी गार्डन विधानसभा सीट (Rajouri Garden Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का राजौरी गार्डन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Rajouri Garden seat) पश्चिम दिल्‍ली का इलाका है। इस क्षेत्र में रिहायशी इलाकों के साथ कई मार्केट भी हैं। यहां की कई कॉलोनियां दिल्ली की पॉश कॉलोनियों में शामिल है। यहां सिख समुदाय के लोग ज्यादा संख्या में रहते हैं। इस क्षेत्र में वो पंजाबी लोग ज्यादा रहते हैं जो साल 1947 में हुए भारत- पाकिस्तान के विभाजन समय यहां आए थे। इस क्षेत्र के सबसे अहम बाजार मेन मार्केट और नेहरु मार्केट हैं। इस क्षेत्र में कई मॉल्स भी हैं।

राजौरी गार्डन 1977 में विधानसभा सीट बनाया गया। इस सीट के लिए पहली बार गए विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के हरभगवान अरोड़ा ने जीत हासिल की। उन्‍होंने कांग्रेस के हरी सिंह को हराया और विधायक बने। इस सीट से कांग्रेस ने लगातार 5 चुनावों में जीत हासिल की। कांग्रेस के अजय माकन इस सीट से लगातार सबसे ज्‍यादा 3 बार विधायक बने। 2015 के चुनाव में आप के जरनैल सिंह विधायक बने थे। लेकिन 2 साल बाद उन्होंने राजनीतिक कारणों से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में बीजेपी/अकाली दल के मनजिंदर सिंह सिरसा यहां से विधायक हैं।


राजौरी गार्डन विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 163042 है, जिनमें पुरुष मतदाता 85909 और महिला मतदाता 77127 हैं। पिछले चुनाव में 72.36 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

राजौरी गार्डन विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

जरनैल सिंह, आप – 54916
मनजिंदर सिंह सिरसा, शिअद – 44880

हार का अंतर – 10036

राजौरी गार्डन विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – धनवती चंदेला
BJP – रमेश खन्ना
Congress – अमनदीप सिंह

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)