राम कपूर का मेकओवर, वेट लॉस के बाद शेयर की ये तस्वीरें

  • Follow Newsd Hindi On  
राम कपूर का मेक ओवर, वेट लॉस के बाद शेयर की ये तस्वीरें

बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम राम कपूर इन दिनों काफी बदले- बदले अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया है, जिससे उनके लुक में बदलाव आएं हैं। राम कपूर ने अपनी वेट लॉस स्टोरी शेयर की है।

राम कपूर बॉलीवुड और हिंदी सीरियल के जानें- मानें अभिनेता हैं। वजन के कारण उन्हें पिता के रोल मिलते थे। लेकिन अब राम कपूर ने खुद को पूरी तरह बदल लिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वेट लॉस के बाद की तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में राम कपूर देख कर सभी हैरान हैं। आप भी देखें उनकी ये तस्वीरें।


 

View this post on Instagram

 

?


A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor) on

फैंस को अपने चहीते राम कपूर का यह मेक ओवर काफी पसंद आ रहा है वहीं, कुछ लोग उनके पुराने लुक को बेहतर मानते हैं।

 

View this post on Instagram

 

Wassssup peeps!! Long time no see

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor) on

जब राम से उनके इस मेकओवर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि वह काफी टफ डाइट फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह जल्दी उठकर बिना कुछ खाए सीधा जिम जाते हैं और वहां काफी टाइम तक वर्कआउट करते हैं। इसके अलावा वह अपने पूरे दिन अपनी कैलरी काउंट करते रहते हैं। इसके साथ ही रोज 16 घंटे का उपवास भी करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

Shoppin for shades !!!

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor) on

बता दें कि राम कपूर कई फिल्मों और सीरियल्स में नजर आ चुके हैं ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में उनकी और साक्षी तंवर की जोड़ी को खूब सराहा गया था इस सीरियल में उनका किरदार उनकी रियल लाइफ लुक से मिलता था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)