Ramadan 2019 Time Table in Delhi: देखें इस रमजान दिल्ली में सेहरी और इफ्तार का टाइम टेबल

  • Follow Newsd Hindi On  
Ramadan 2019 Time Table in Delhi: देखें इस रमजान दिल्ली में सेहरी और इफ्तार का टाइम टेबल

रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। मुस्लिम समाज का यह सबसे बड़ा त्यौहार होता है, जो पूरे एक महीने तक चलता है। कल चांद दिखने के साथ इस महीने की शुरुआत हो गई है और आज पहला रोजा है।

रमजान के इस महीने का इंतजार मुस्लिम समाज के लोग पुरे साल करते हैं। इस पूरे महीने में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं और अपने अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान का यह पाक महीना इस्लामी कैलेण्डर का नौंवा महीना होता है, जो चांद दिखने के साथ शुरू होता है और महीने भर चलता है। इस महीने के हर दिन को रोजा (व्रत) रखा जाता है। इस दौरान सुबह सेहरी (लगभग 4 बजे) खाते हैं और 12 से 15 घंटे तक भूखे रहते हैं। इसके बाद शाम को इफ्तार (लगभग 7 बजे) रोजा खोलते हैं। 29 या 30 तक चलने वाले त्यौहार के बाद ईद मनाई जाती है।


इस महीने में रोजा रखने के साथ पांच वक्त की नमाज के साथ तरावीह की नमाज़ पढ़ना, कुरआन-ए-शरीफ की तिलावत करना, ज़कात देना जरूरी होता है।

सेहरी सुबह लगभग 4 बजे होती है, जिसके साथ रोजा शुरू होता है और शाम को लगभग 7 बजे इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है। रमजान के महीने में हर दिन सेहरी और इफ्तार का वक्त कुछ मिनट आगे- पीछे होता रहता है। साथ ही हर जगह का सेहरी और इफ्तार का वक्त भी थोड़ा आगे- पीछे होता है।

जानें इस रमजान दिल्ली में सेहरी और इफ्तार का टाइम टेबल-

 


RAMADAN CALENDAR 2019 – NEW DELHI

(SEHR-O-IFTAR TIME -)

RAMADAN DATE SEHR IFTAR
1 Mon 06 May 04:10 AM 7:00 PM
2 Tue 07 May 04:09 AM 7:01 PM
3 Wed 08 May 04:08 AM 7:01 PM
4 Thu 09 May 04:07 AM 7:02 PM
5 Fri 10 May 04:06 AM 7:03 PM
6 Sat 11 May 04:05 AM 7:03 PM
7 Sun 12 May 04:04 AM 7:04 PM
8 Mon 13 May 04:03 AM 7:04 PM
9 Tue 14 May 04:02 AM 7:05 PM
10 Wed 15 May 04:01 AM 7:06 PM
11 Thu 16 May 04:00 AM 7:06 PM
12 Fri 17 May 04:00 AM 7:07 PM
13 Sat 18 May 03:59 AM 7:07 PM
14 Sun 19 May 03:58 AM 7:08 PM
15 Mon 20 May 03:57 AM 7:09 PM
16 Tue 21 May 03:57 AM 7:09 PM
17 Wed 22 May 03:56 AM 7:10 PM
18 Thu 23 May 03:55 AM 7:10 PM
19 Fri 24 May 03:55 AM 7:11 PM
20 Sat 25 May 03:54 AM 7:11 PM
21 Sun 26 May 03:53 AM 7:12 PM
22 Mon 27 May 03:53 AM 7:13 PM
23 Tue 28 May 03:52 AM 7:13 PM
24 Wed 29 May 03:52 AM 7:14 PM
25 Thu 30 May 03:51 AM 7:14 PM
26 Fri 31 May 03:51 AM 7:15 PM
27 Sat 01 June 03:51 AM 7:15 PM
28 Sun 02 June 03:50 AM 7:16 PM
29 Mon 03 June 03:50 AM 7:16 PM
30 Tue 04 June 03:49 AM 7:17 PM

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)