Ramayana Telecast Again: Lockdown के बीच सरकार करेगी ‘रामायण’ टेलीकास्ट, जानें कब आएगा पहला एपिसोड

  • Follow Newsd Hindi On  
ट्विटर पर यूजर्स ने की दूरदर्शन से शिकायत, रामायण DVD से दिखाई जा रही है, चैनल ने दिया ये जवाब

दुनियाभर में कोरोना वायरस ने अपना कहर मचा रखा है इस वायरस से 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 5 लाख से ज्यादा लोग  इस वायरस से पीड़ित हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने पूरे भारत में लॉकडाउन कर दिया है। वहीं, कई लोग घरों रहकर टाइम बिता नहीं पा रहे है। ऐसे में उन्होंने सरकार से रामायण टेलीकास्ट करने की अपील की थी जिसके संबंध में आज केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है कि रमायण सीरियल 28 मार्च से सुबह 9 बजे से दूरदर्शन चैनल फिर से टेलीकास्ट किया जाएगा।

जाहिर है लोगों ने लॉकडाउन के बीच रामायण का टेलीकास्ट फिर शुरू करने को कहा था  ताकि वे घर पर रहकर अपना टाइम बिता सकें। आज से करीब 33 साल पहले ‘रामायण’ सीरियल को रामानंद सागर ने बनाया था। उन्होंने ना सिर्फ इस कहानी को घर-घर तक पहुंचा बल्कि इसके पात्रों को एक छवि दे दी।

अपने समय में ‘रामायण’ सीरियल ने टीवी पर सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए थे। लोग इस सीरियल को उतने ही भक्ति भाव से देखते थे जितने भक्ति भाव से वे राम की पूजा करते थे। आज भी रामायण के पात्रों की बात होती है तो सबसे पहले रामानंद सागर की रामायण के ऐक्टर्स के ही चेहरे सामने आते हैं।


रामायण में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी ने अहम किरदार निभाया था।

रामायण टेलीकास्ट टाइम

28 मार्च सुबह 9 बजे और रात 9 बजे


Coronavirus: कोरोना के लिए साउथ फिल्म स्टार ‘Ram Charan’ ने 70 लाख रुपये दान करने का किया ऐलान 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)