Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट की तस्वीर हुई वायरल, देखिये तस्वीरें

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor )और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लोग सिल्वर स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, रणबीर (Ranbir ) और आलिया (Alia) की फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज में अभी समय है, लेकिन इससे पहले दोनों एक विज्ञापन में नजर आने वाले हैं। शूटिंग से आलिया और रणबीर (Ranbir Kapoor  की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूब हुए नजर आ रहे हैं।

आलिया और रणबीर (Ranbir Kapoor की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक फोटो में दोनों सितारे डायरेक्टर गौरी शिंदे के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। आलिया ग्रीन कुर्ता और पिंक दुपट्टा पहने दिख रही हैं। वहीं, रणबीर कपूर पोलो टी-शर्ट और मैंचिंग ट्रैक पैंट्स में नजर आए। रिपोर्ट की मानें तो दोनो सितारे एक चिप्स ब्रांड के लिए ऐड शूट कर रहे हैं।

रणबीर और आलिया फिल्म ब्रह्मस्त्र में नजर आएंगे। यह दोनों की साथ में पहली फिल्म है। इसका ऐलान साल 2018 में किया गया था। मूवी में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया जैसे सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट हैवी वीएपएक्स के कारण के कारण कई बार बदली है। वहीं, पिछले साल कोरोना महामारी के चलते एक फिर रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया।

गौरतलब है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ इंडिया की महंगी फिल्म होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये है। एक इंटरव्यू के दौरान ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने बताया था कि इस फिल्म में दर्शकों को कुछ नया और अलग देखने को मिलेगा जो उन्होंने पहले कभी एक्सपीरियंस नहीं किया है।

Share

Recent Posts

Chand Raat Mubarak 2021 Messages: ईद के चांद के दीदार पर इन शानदार हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings के जरिए दें मुबारकबाद

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10 वीं शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर…

May 11, 2021

Eid ul Fitr 2021: ईद की खुशियां हजार! जानें क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार

ज्यादातर लोग ईद को इसी रूप में देखते-जानते और मानते हैं. लेकिन ईद मनाते क्यों…

May 11, 2021

जदयू MLC तनवीर अख्तर का कोरोना संक्रमण के कारण हुआ निधन, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने व्यक्त किया शोक

जदयू एमएलसी तनवीर अख्तर की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गयी है. पिछले दिनों…

May 8, 2021

शूटर दादी चंद्रो तोमर का निधन, कुछ दिन पहले हो गई थी कोरोना संक्रमित

उत्‍तर प्रदेश के बागपत में परिवार समेत रहती थीं । जब शूटर दादी चंद्रो तोमर…

April 30, 2021

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना वायरस से भी थे संक्रमित

लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों 'आज तक' न्यूज…

April 30, 2021

World Corona: पूरी दुनिया में कोरोना मामलों की संख्या पहुंची 15 करोड़ के पार

Corona Cases Across the World: तीन हजार से अधिक नई मौतों के बाद कुल मौतों…

April 30, 2021