रांची: RIMS का लैब टेक्निशियन निकला कोराना पॉजिटिव, 4 दिन के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग सील

  • Follow Newsd Hindi On  
रांची: RIMS का लैब टेक्निशियन निकला कोराना पॉजिटिव, 4 दिन के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग सील

झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) से चौंकाने वाली खबर आ रही है। सूबे के सबसे बड़े अस्‍पताल रिम्‍स (RIMS Hospital) के एक लैब टेक्निशियन के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। रांची में आज मिले तीन कोरोना मरीजों में यह भी शामिल है। इसके बाद रिम्स के माईक्रोबायोलॉजी विभाग को 4 दिन तक बंद किया गया है। लैब टेक्नीशियन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आईसीएमआर ने विभाग को बंद करने का निर्देश दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 4 दिनों तक रिम्स के बजाए इटकी के टीवी सेंटर में जांच किया जायेगा। वहीं लैब टेक्नीशियन के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद टेक्नीशियनों ने अपनी मांगों को लेकर रिम्स के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। लैब टेक्नीशियन का कहना है कि जिला प्रशासन और प्रबंधन द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण ही माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कार्यरत लैब टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव हो गया।


उनका आरोप है कि माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कार्यरत सभी लैब टेक्नीशियन को सुरक्षा किट नहीं दिए जा रहे हैं। न ही उन्हें घर के बाहर रहने के लिए होटलों में क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था की गई है। काम करने के बाद उन्हें अपने परिवार के साथ रहना पड़ता है। इससे उनका परिवार भी असुरक्षित है।

बता दें कि लैब टेक्नीशियन से पहले भी रिम्स के प्रसूती विभाग में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। डॉ उमेश प्रसाद की यूनिट में भी भर्ती एक महिला कोरोना संक्रमित मिली थी। अबतक चार गर्भवती महिला रांची में कोरोना संक्रमित हो चुकी है। झारखंड में कोरोना संक्रमण के लगातार मामले मिल रहे हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। वहीं, अब रांची में मरीजों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है।

झारखंड में कहां कितने मरीज

रांची : 81
बोकारो : 10
पलामू : 03
हजारीबाग : 03
गढ़वा : 03
गिरिडीह : 02
सिमडेगा :  02
धनबाद : 02
देवघर : 02
जामताड़ा : 02
गोड्डा : 01


ज्ञात हो कि झारखंड में 21 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी 87 एक्टिव केस हैं।


40 दिनों बाद पहली ट्रेन 1200 प्रवासियों को लेकर तेलंगाना से झारखंड रवाना

झारखंड : सारंडा के वन औषधियों से बन रहा इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)