जन्मदिन के मौके पर रणवीर ने शेयर किया ’83’ में अपना फर्स्ट लुक, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
जन्मदिन के मौके पर रणवीर ने शेयर किया '83' में अपना फर्स्ट लुक, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

आज अभिनेता रणवीर सिंह अपना 34वां मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ’83’ में अपना फर्स्ट लुक शेयर किया। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनका लुक काफी हद तक कपिल देव जैसा ही है।

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। आज वह बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। फिलहाल वह अपनी मच अवेटेड फिल्म ’83’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और 1983 वर्ल्ड कप के हीरो कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। अब उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म में अपना पहला लुक जारी किया।


रणवीर सिंह ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे स्पेशल दिन पर, प्रस्तुर है हरियाणा हरियाणा हरिकेन कपिल देव।’

फैंस को रणवीर सिंह का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। उन्हें बर्थडे विशेज के साथ- साथ फिल्म में अपने लुक के लिए काफी तारीफें भी मिल रही हैं। उनके लुक को कपिल देव से काफी मिलता-जुलता बताया जा रहा है। साथ ही फैंस का कहना है उनकी आंखों में कपिल देव जैसा जोश भी दिख रहा है।

पढ़ें: शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, सानिया मिर्जा ने ट्वीट कर कही यह बात

बता दें कि फिल्म ’83’ क्रिकेट वर्ल्ड कप 1983 पर आधारित है फिल्म में रणवीर ‘हरियाणा हरिकेन’ कपिल देव की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, दीपिका ने फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देवी की भूमिका निभाई है। फिल्म की शूटिंग के लिए रणवीर दीपिका पादुकोण के साथ इंग्लैंड में मौजूद हैं। तैयारी के लिए रणवीर ने कपिल देव और टीम इंडिया के साथ काफी समय बिताया है। रणवीर सोशल मीडिया पर कपिल देव के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अपने किरदार में ढ़लने के लिए रणवीर सिंह और टीम ने पूर्व क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधू से भी ट्रेनिंग ली है।

इस फिल्म का प्रोडक्शन कबीर खान और दीपिका पादुकोण ने किया है। यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)