Bihar: पटना एम्स में काम करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
Gujrat: पत्नी के इनकार करने के बावजूद पति डालता रहा वाइफ स्वैपिंग के लिए जोर, पत्नी ने उठाया यह कदम

Bihar:  एक तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आ रही है। यह खबर पटना एम्स से सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला पटना एम्स में ही कार्यरत थी।

महिला की मानें तो लगभग 8 वर्षों से आरोपी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। उस आरोपी ने महिला के बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है।


पीड़िता ने बताया है कि आरोपी की नजर उसके संपत्ति पर थी और उसी वजह से वो उससे शादी करना चाहता था। और माना करने पर उसके साथ और उसके बच्चे के साथ मारपीट किया करता था और फिर बलात्कार भी करता था। ये सब करने के बाद संजीव कुमार ने महिला और उसके बच्चे को जबरन 24 सितंबर को पटना से रांची लाया।

पीड़िता की मानें तो आरोपी संजीव कुमार ने उसे पटना से रांची के एक होटल में लाया, जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। अपने साथ हुए इस दुष्कर्म के बारे में पीड़िता ने चुटिया थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस घटना की बारीकी से भी जांच कर रही है।


पीड़िता की मानें तो एक माह पहले आरोपी ने जबरन उसे डरा धमका कर रजिस्ट्री ऑफिस में शादी करने के लिए आवेदन दिया था। जब पीड़िता ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया तो वह पटना आ गया।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)