1 नवंबर राशिफल: वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए शानदार रहेगा आज का दिन, जानिए अन्य राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 1 November 2019 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की की पंचमी तिथि और दिन शुक्रवार है। पंचमी तिथि रात 12 बजकर 51 मिनट तक ही रहेगी। इसके साथ ही सूर्य षष्ठी व्रत या छठ पूजा का दूसरा दिन है। शुक्रवार को पूरा दिन उपवास रखने के बाद रात के समय भोजन ग्रहण किया जाता है, जिसे खरना कहते हैं। हम आपको बता रहे हैं आज 1 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सबकुछ जांच-परख लें।


वृष: आज का दिन शानदार रहेगा। कारोबार के क्षेत्र में लोगों से सहायता मिलेगी। सामाजिक जीवन बेहतर होगा। खुद को साबित करने के कई मौके आपको मिलेंगे। सही समय पर आपके पास आपकी जरूरत के संसाधन प्राप्त हो जाएंगे। मेहनत करेंगे तो सफलता जल्द ही प्राप्त होगी।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतें। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नियमित योग से सेहत अच्छी होगी। किसी की राय आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अपने जीवन को अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं।

कर्क: प्रियजनों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। व्यावसायी संदर्भ में बहुत अधिक व्यस्तता होगी। आगे बढ़ने की संभावनाएं और बढ़ेंगी। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें कि बाद में निराश होना पड़े।


सिंह: आज आपको तरक्की के कुछ नए साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है।

कन्या: नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला: आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। नए रिश्तों का आरम्भ होने के आसार हैं। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। कामकाज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें।

वृश्चिक: आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। कुछ मामलों पर अधिकारियों की सहायता हो सकती है। आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा।

धनु: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

मकर: छात्र प्रतियोगिता में सफल होंगे। व्यवसायी लंबे समय से चली आ रही,जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर संयम रखने की भी आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें। आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपने निजी जीवन की समस्याओं का सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।

मीन: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। दफ्तर में कोई नया काम आपको मिलेगा। परिवार से जुड़े किसी काम में भागदौड़ हो सकती है। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)