11 नवंबर राशिफल: मिथुन और मीन राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त मुनाफा, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 11 November 2019 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन सोमवार है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 06 बजकर 02 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रत है। हम आपको बता रहे हैं आज 11 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज आप आसानी से प्रतिकूल परिस्तिथियों को अनुकूल बनाने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। आज पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।


वृष: आज अपने भाग्य पर निर्भर रहने का दिन नहीं है। आपको अपने प्रयासों द्वारा ही अपने मुकद्दर को तराशना होगा। वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा नहीं है। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय किसी और दिन के लिए स्थगित कर दें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। छल के प्रति सतर्क रहें। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं चिंता का कारण बन सकती हैं।

मिथुन: आज आपके लिए अप्रत्याशित लाभ कमाने का अवसर है। आपके लिए आज निवेश और प्रॉफिट मेकिंग के कई अवसर सामने होंगे। कला और शिल्प व्यवसाय से जुड़े लोग बहुत लाभ कमा सकते हैं। आपका धैर्य और दृढ़ता आपको पुरस्कार दिला सकती है। आज आप अपने लिए भी कुछ वक्त निकालें। परिजनों या प्रियजनों के साथ कुछ समय गुजारने की कोशिश करें।

कर्क: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी काम को लेकर जल्दबाजी न करें। अगर कोई बड़ा सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले अपनी जेब जरूर देख लें। माता-पिता से भी सलाह लें, मदद मिलेगी। आज किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं।


सिंह: भाग्य आपके पक्ष में है। आय में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश होंगे। व्यापार बढ़ेगा। कोई भी नई जिम्मेदारी लेने से इनकार न करें। काम की परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नई परियोजनाओं में पूंजी निवेश किया जा सकता है। आप परिवार के साथ समय बितायेंगे और किसी खुशी के मौके का जश्न मनाने की भी संभावनाएं हैं।

कन्या: भाग्य आपके पक्ष में है। आय में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश होंगे। व्यापार बढ़ेगा। कोई भी नई जिम्मेदारी लेने से इनकार न करें। काम की परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नई परियोजनाओं में पूंजी निवेश किया जा सकता है। आप परिवार के साथ समय बितायेंगे और किसी खुशी के मौके का जश्न मनाने की भी संभावनाएं हैं।

तुला: आपको आज कुछ अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपको कुछ अतरिक्त धन कमाने का मौका भी मिल सकता है। कुछ लोग आपके काम की सराहना कर सकते हैं। किसी मामले में आपको तनाव से गुजरना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ संबंध मजबूत होंगे। फिटनेस पर ध्यान देने के लिए अच्छा समय है।

वृश्चिक: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज किसी दोस्त को अचानक से मिलकर सरप्राइज दे सकते हैं। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आज आपके जीवन में प्रेम की बहार आयेगी। आप शाम को पार्टनर को शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं।

धनु: आज आपको सौभाग्य और सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आयेंगें। व्यवसायियों के लिए समय व्यस्त रहेगा। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है ।

मकर: आज नए तरीके से खुद की छवि को बनाने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे। आप अपनी पसंद के नए स्थलों पर यात्रा कर सकते हैं। अपने साथी के साथ एक मजेदार एक्टिविटी की योजना बनाएं। आपको आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है।

कुंभ: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके लिये धन लाभ के नये रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में बोनस मिल सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से सब बेहतर रहेगा। आज कम खर्च में बढ़िया खरीददारी कर लेंगे। आज उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है।

मीन: आप कई मायनों में अपने आपको भाग्यशाली महसूस करेंगे। लॉटरी या शेयर बाजार से लाभ मिलने के संकेत हैं। आज कई लोग निर्णय के मामलों में आप पर निर्भर रह सकते हैं। बच्चों का ध्यान पढ़ाई में अधिक रहेगा। आपके रिश्ते आपकी कुछ बातों से प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए समय सकारात्मक है।


11 नवंबर का इतिहास- स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का 1888 में जन्म

नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

नवंबर महीने में छठ महापर्व, कार्तिक पूर्णिमा सहित मनाई जाएगी गुरू नानक देव जयंती

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)