12 दिसंबर राशिफल: मकर राशि वालों को शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

12 December Ka Rashifal Hindi : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और दिन गुरुवार है। पूर्णिमा तिथि सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक ही रहेगी। हम आपको बता रहे हैं आज 12 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (12 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधित कोई अच्छा सौदा हो सकता है, जिससे धन लाभ होगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।


वृष: आपकी रचनात्मकता में निखार आएगा। आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कार्य क्षेत्र में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। ऑफिस में किसी से कहासुनी या बहस हो सकती है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रेम रहेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

मिथुन: आपके लिए दिन काफी बेहतरीन हो सकता है। आपको कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। किसी तरह की नई प्लानिंग को लेकर बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिलेगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। दफ्तर में कोई उलझा मामला आज सुलझ जाएगा। साथी के साथ आपका समय अच्छा गुजरेगा।

कर्क: आज काम अधिक होने से आपका तनाव भी थोड़ा बढ़ सकता है। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है। बच्चों के साथ वक्त बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। ऑफिस के काम को जल्दबाजी न करें।


सिंह: आज का दिन आपके लिए काफी अहम रहेगा। आज आपको प्रोफेशनल फ्रंट पर बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके काम की तारीफ होगी। आपके क्रिएटिव आइडियाज को काफी सराहना मिल सकती है। धनलाभ के अवसर आएँगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी।

कन्या: आज आपके भाग्य का सितारा चमकेगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है। व्यापार को बढ़ाने के मामले में आपकी मेहनत सफल रहेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ कलह हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम संबंधित मामलों में बाधाएं आ सकती हैं।

तुला: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिल्डर्स को किसी नये प्रोजेक्ट से लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। जीवनशैली में बदलाव करने और खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक: आज प्रेम के मामले में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन के लिए खुशी भरा दिन रहेगा। आज आपका जीवन साथी रोमांटिक मूड में होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

धनु: आज आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर व्यय करें। बढ़ा हुआ मनोबल जरूरी कार्यों में सफलता दिलाएगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक हालात मजबूत रहेंगे।

मकर: आज आप काफी रोमांटिक मूड में होंगे। विवाहित लोगों के जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र को बदलने का विचार कर सकते हैं। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।

कुंभ: आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधित कोई बातचीत आगे बढ़ेगी। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन वालों के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी।

मीन: आज का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। किसी अधूरे काम में हाथ लगाने से वह जल्द पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति का अवसर मिलेगा। अपने जीवन में व्याप्त नकारात्मकताओं को दूर करें। छात्रों के करियर में उन्नति के नये रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है। पिता से संबंध सुधरेंगे।


दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

12 दिसंबर का इतिहास: जानें आज के दिन देश-दुनिया में क्या खास हुआ था?

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)